मनोरंजन

रैम्प वॉक के दौरान पाकिस्तानी मॉडल ने किया ऐसा काम, लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

मुंबई
पाकिस्तानी में रैम्प वॉक के दौरान एक फैशन का मॉडल अचनाक से सुर्खियों में आ गया। इवेंट के दौरान उसने अपनी महिला साथी कि कुछ इस अंदाज में मदद की लोग खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल एक फैशन इवेंट के दौरान कई महिला और पुरुष मॉडल रैम्प वॉक कर रहे थे। इस दौरान मॉडल केशा सिद्दीकी एंट्री करने के बाद से ही लड़खड़ाने लगीं। रैम्प पर ऊंची हिल की सैंडल होने की वजह से उनको चलने में दिक्कत हो रही थी। ये देखकर उनके साथी सुबां अवन तुरंत ठहर गए।

सुबां ने बीच रैम्प वॉक में केशा की मदद करते हुए उनकी दोनों सैंडल उतार कर अपने हाथ में थाम ली। उन्हीं सैंडल को हाथ में लिए सुबां और केशा ने रैम्प वॉक की। ये नजारा उस वक्त जिसने भी देखा हैरान रह गया। अब पूरे पाकिस्तान में इन दोनों मॉडल्स की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर अब इन दोनों का ये किस्सा छाया हुआ है। यहां तक कि भारत में इन दोनों की खूब तारीफ हो रही है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment