छत्तीसगढ़

कृषि विवि में होगी 100 पदों पर भर्ती

रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अगामी महीनो में अलग अलग विभागों के लिए सौ पदों पर भर्ती शुरू होगी। यह भर्ती काफी दिनों से लंबित था। अतिरिक्त प्रभार का बोझ भी इन विभागों पर कम होगा।  पिछले कई वर्षो से विवि, कृषि कॉलेजों में प्रोफेसर, फार्म प्रभारी, लैंब तकनीकी सहित कई पदों पर नियमित भर्ती नहीं हुई थी।

कृषि विवि के कुलपति डॉ. संजय पाटिल ने बताया कि शैक्षणिक क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए स्टाफ की भूमिका अहम होती है। जिसके लिए शासन की तरफ से बेहतर प्रयास शुरू किया गया है। इसी संदर्भ में विवि के अंतर्गत रिक्त 100 पदों पर नई भर्ती के आदेश शासन से मिले है। जिसमें 50 पद शैक्षणिक बाकी अन्य स्टाफ के लिए है।नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विवि तैयारी में जुट गया है। सभी रिक्त पदों की स्थिति के आधार पर आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुुरू होगी। इसमें सबसे पहले नए कृषि कॉलेजों के लिए निर्धारित सेटअप पर भर्ती होगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment