देश

पीएफ जमा पर मिलेगा 8.25 प्रतिशत ब्याज

8.25 percent interest will be available on PF deposit

केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक
8.25 percent interest will be available on PF deposit: नई दिल्ली. नई दिल्ली स्थित यशोभूमि सभागार में विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक आयोजित की गई। डॉ. दीपक जायसवाल, सदस्य सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज (ईपीएफओ) ने बैठक में बतौर सदस्य भाग लिया। इसकी अधिसूचना भारत सरकार ने विगत माह गजेट में प्रकाशित की थी।

बैठक भूपेंद्र यादव, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, अध्यक्ष सीबीटी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में रामेश्वर तेली, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री, उपाध्यक्ष सीबीटी, आरती आहूजा, सचिव श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, सह उपाध्यक्ष सीबीटी एवं नीलम शमी राव, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त सह पदेन सदस्य सीबीटी मौजूद रहे। बैठक में डॉ. जायसवाल ने निर्धारित एजेंडों पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यों और कर्मचारियों के हित में संगठन की पहलों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने संगठन के कार्यों की महत्वपूर्णता पर चर्चा की और उसके संबंध में सभी सदस्यों को निर्देशित किया। उन्होंने संगठन के विकास और भविष्य के लिए नए कदमों की भी चर्चा की। यह बैठक संगठन के विभागीय कार्यों को मजबूत करने और कर्मचारियों के हित में नई योजनाओं का निर्माण करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई।

इस बैठक में मुख्य मुद्दों पर विचार किया गया, जिसमें ईपीएफओ द्वारा प्रबंधित योजनाओं के लिए वार्षिक आंकड़ों और बजट पर चर्चा की गई। विजऩ डॉक्यूमेंट वर्ष 2047 की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद डॉ. दीपक जायसवाल ने “कंसेंट” महासंघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरंमय पंड्या, महासचिव रविन्द्र हिमटे और संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन को शुभकामनाए दी। इस मौके पर एनएफआईटीयू से सम्बद्ध ऑल इंडिया भेल एंप्लॉयज यूनियन (ऐबु) के महासचिव रामनारायण गिरी, विशाल वाणी, अख्तर खान, संजीव नंदा, सावंत कुमार पाशी, आशीष सोनी, राजमल बैरागी ने खुशी जाहिर की है।

यह खबर करोड़ों कर्मचारियों को देगी खुशी
देश में करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (श्वक्कस्नह्र) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने भविष्य निधि पर ब्याज दरें तय कर दी हैं। ईपीएफओ ने वर्ष 2023-24 के लिए पीएफ जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर की घोषणा की है। पिछले साल 28 मार्च को ईपीएफओ ने वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत की दर की घोषणा की थी। उससे पहले (2021-22) यही दर 8.10 फीसदी थी।

कर्मचारी भविष्य निधि वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य योगदान है। इसके अतिरिक्त, नियोक्ता कंपनियों को भी ईपीएफ खाते में प्रासंगिक योगदान देना आवश्यक है। सरकारी रिटायरमेंट फंड के नाम से मशहूर ईपीएफओ के कुल 6 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। हर महीने कर्मचारी की कमाई का 12 प्रतिशत ईपीएफ खाते में जमा किया जाता है। नियोक्ता कंपनियां ईपीएफ खाते में केवल 3.67 प्रतिशत का योगदान करती हैं, शेष 8.33 प्रतिशत कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) से आवंटित किया जाता है।

ईपीएफ की ब्याज दर की समीक्षा ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड द्वारा सालाना की जाती है। यह फैसला वित्त मंत्रालय से सलाह के बाद ही लिया गया है। अंतिम ब्याज दरों को केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा अनुशंसित दरों को ध्यान में रखते हुए अधिसूचित किया जाता है। यह राशि हर महीने कर्मचारी भविष्य निधि खाते में एकत्र की जाती है

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment