छत्तीसगढ़ देश मध्य प्रदेश

केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा, 52 लाख कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

– महंगाई भत्ता यानी डीए हर महीने में बढ़ता है। जो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का निश्चित परसेंट होता है।
– DA महंगाई के असर को कम करने के लिए कर्मचारियों को दिया जाता है।

नई दिल्ली. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 4 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की मीटिंग में इस पर मुहर लगी। अब महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो गया। इसका फायदा देशभर के 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2023 से मिलेगा।

महंगाई भत्ता यानी डीए क्या होगा है?
यह महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाये रखने के लिए दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है। इसकी गणना देश में महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर की जाती है। इसका कैलकुलेशन वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार किया जाता है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।

ऐसे होता है महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन?
DA के कैलकुलेशन के लिए एक फार्मूला है। पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत – 115.76)/115.76×100 । अब अगर PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) में काम करने वाले लोगों के महंगाई भत्ते की बात की जाए तो इसके कैलकुलेशन का तरीका यह है-
महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स
भारत में दो तरह की महंगाई होती है। एक रिटेल यानी खुदरा और दूसरा थोक महंगाई होती है। रिटेल महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। Read More: भोपाल के लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र में आज भी मौजूद हैं रामायण कालीन वृक्ष

DA का गणित समझिए
इसके लिए नीचे लिखे फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें… (बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA % = DA अमाउंट

सरल शब्दों में जानें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ।अब बढ़े हुए 42% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 4,620 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 15,620 रुपए हुई। पहले 38% DA के लिहाज से आपको 15,180 रुपए सैलरी मिल रही थी। यानी 4% DA बढ़ने के बाद हर महीने 440 रुपए का फायदा होगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment