देश

7वीं की स्टूडेंट ने बनाया रेकॉर्ड, सबसे कम उम्र में फतह की साउथ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी

मुंबई
7वीं की स्टूडेंट ने बनाया रेकॉर्ड, सबसे कम उम्र में फतह की साउथ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटीमुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की एक स्टूडेंट ने वर्ल्ड रेकॉर्ड कायम किया है। सातवीं क्लास की काम्या कार्तिकेयन साउथ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐकंकॉन्गुआ फतह करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की बन गई हैं। यह चोटी एशिया के बाहर सबसे ऊंची चोटी है।

चढ़ाई के लिए कठिन परिस्थितियों की बीच भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और यह करिश्मा कर दिखाया। इसके लिए काम्या ने कई साल तक शारीरिक और मानसिक तैयारी की। वह लगातार अडवेंचर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेती रहीं।

एक शक्तिशाली व्यक्तित्व की मदद से इतनी कम उम्र में काम्या ने यह सफलता अपने नाम की। उन्होंने कई प्रशासनिक रुकावटों को भी पार किया।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment