देश

5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर चले हैं हम: पीएम मोेदी

नई दिल्ली 
महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में राजनेताओं की चुनावी रैलियां जोर पर हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज महाराष्ट्र के जालना में रैली की। यहां उन्होंने कहा कि आज जब भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर हम चले हैं तो महाराष्ट्र विकास का वो इंजन है जो इसे गति देगा। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्ट अप फ्रेंडली देश है तो इसमें महाराष्ट्र की भूमिका अहम है।

-RERA कानून आने के बाद कोर्ट को भी विवादों के निपटारे में आसानी हो रही है। यही कारण है कि बीते कुछ समय में गलत तौर-तरीके से काम करने वाले बिल्डरों को अपने किए का भुगतान करना पड़ा है। हमारी नीति में हमारा इरादा स्पष्ट है- 'माफिया को माफ़ नहीं, बल्कि साफ किया जाएगा।

-शेतकरी समाज की ज़मीन हड़पने और गरीब के घर के सपने दोनों को कुचलने वाले इस माफिया को समाप्त करने का प्रयास बीते 5 वर्षों में हुआ है। पहले नेताओं से सांठगांठ के चलते बिल्डर माफिया की मनमर्जी चलती थी, पर अब नहीं।

-रियल एस्टेट सेक्टर में बिल्डर माफिया और अंडरवर्ल्ड का क्या रिश्ता रहा है, कैसे-कैसे काम यहां हुए हैं, उसके दाग आज तक कांग्रेस और NCP के नेताओं पर हैं।

-जब कोई क्षेत्र विकास के पथ पर बढ़ता है, शहरीकरण तेज़ होता है तो उसे अक्सर बिल्डर माफिया की बीमारी भी जकड़ लेती है। 2014 से पहले महाराष्ट्र और मुंबई की स्थिति यही थी।

-हमारा ये समंदर, हमारे समुद्री जीव सुरक्षित रहेंगे तो यहां का सामाजिक और आर्थिक जीवन भी समृद्ध होगा और भारत भी सशक्त होगा।

-सिंगल यूज़ प्लास्टिक हमारे समुद्री जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसके खिलाफ देशभर में बहुत बड़ा अभियान चल रहा है।हमारे समंदर को, हमारे समुद्री तट को इससे मुक्त रखने में आपका सक्रिय सहयोग बहुत ज़रूरी है।

-ब्लू इकॉनॉमी नए भारत की पहचान बनने वाली है।हमारा प्रयास है कि समंदर में जितने संसाधन हैं, उनका संवर्धन और संरक्षण भी हो और वो समुद्री तट पर बसे हमारे साथियों के काम भी आएं।

-एक नरेंद्र और एक देवेंद्र, ये वो सूत्र है जो महाराष्ट्र के विकास के डबल इंजन को 11 गुना शक्ति दे रहा है। 21 अक्टूबर को वोट देते समय आपको इसी डबल शक्ति को ध्यान में रखना है।

-बीते 5 वर्षों में भारत में रिकॉर्ड FDI आया है, विदेशी निवेश आया है तो इसका बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र में आया है। बीते 5 वर्ष में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, तो इसमें भी महाराष्ट्र अग्रणी रहा है।

-आज जब भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर हम चले हैं तो महाराष्ट्र विकास का वो इंजन है जो इसे गति देगा। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्ट अप फ्रेंडली देश है तो इसमें महाराष्ट्र की भूमिका अहम है।

-भारत के नागरिक सुरक्षित हों, सम्मान से जिएं और संपन्नता आपके चरणों में हो, यही लक्ष्य नए भारत का है। इसी नए भारत के निर्माण के लिए हम सभी काम कर रहे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment