अध्यात्म

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ

2121 Kundiya Shri Ram Mahayagya started with Kalash Yatra
2121 Kundiya Shri Ram Mahayagya started with Kalash Yatra

2121 Kundiya Shri Ram Mahayagya started with Kalash Yatra

लाल साड़ी में सिर पर कलश लेकर निकली महिलाएं, पीले कुर्ते में श्रीराम के जयकारे लगाते श्रद्धालु

2121 Kundiya Shri Ram Mahayagya started with Kalash Yatra: अयोध्या. रघुवंशी समाज द्वारा अयोध्या धाम उत्तरप्रदेश में अयोजित 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा निकाल कर की गई। इसमें करीब 5000 हजार रघुकुल वंशज शामिल हुए। महिलाएं लाल साड़ी और पुरुष पीला कुर्ता और धोती में जुलूश में शामिल हुए। रथ पर साकेत वासी कनक बिहारी दास महाराज के उत्तराधिकारी संत श्याम दास महाराज, यज्ञाचार्य प्रेमाचार्य, रघुवंशी संत रामकिशोर दास महाराज सवार होकर निकले। मुख्य यजमान मुनीराज पटेल और लेखा बाई सिर पर पोथी लेकर चल रहे थे।

इनके साथ हज़ारों की संख्या में रघुकुल वंशज पुरुष और महिलाएं सिर पर कलश लेकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। बता दें कि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रघुवंशी समाज द्वारा 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की ज रही है। यज्ञ का 18 फरवरी को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कलश यात्रा में मुख्य यजमान मुनिराज पटेल खमरा, अजय सिंह रघुवंशी, अध्यक्ष निरंजन सिंह चौधरी, वेद सिंह रघुवंशी, चक्रपाल सिंह, डॉक्टर राम नरेश रघुवंशी, जीवन सिंह चांद, कपिल रघुवंशी, यज्ञ यजमान नारायण सिंह नगदे, तुलसीराम, सविता रघुवंशी, बलवंत सिंह रघुवंशी, सरस्वती रघुवंशी, दान सिंह पटेल, अंगद सिंह, राजकुमार रघुवंशी, देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, राजेन्द्र सिंह इंदौर, महाराष्ट्र के चन्द्रकांत रघुवंशी, पार्षद राजेश रघुवंशी, विलास रघुवंशी, हरीशंकर रघुवंशी, उमाशंकर सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment