खेल

2023 हॉकी विश्व कप मेजबानी के लिए भारत ने लगाई बोली

लुसाने
 भारत सहित तीन देशों ने 2023 विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली लगाई लगाई है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआइएच) ने यह जानकारी दी। भारत ने अब तक तीन विश्व कप की मेजबानी की है।

2023 में होने वाला विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक होगा। बेल्जियम और मलेशिया, भारत के अलावा दो देश हैं जिन्होंने मेजबानी के लिए बोली लगाई है, लेकिन यह दोनों ही देश एक जुलाई से 17 जुलाई 2022 ko टूर्नामेंट आयोजित कराना चाहते हैं। वहीं महिला विश्व कप के लिए पांच देशों ने बोली लगाई है। इसमें जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड्स, मलेशिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

ओलंपिक क्वालीफायर से पहले टीम के अच्छे प्रदर्शन से खुश : कोच रीड

मुख्य कोच ग्राहम रीड भारतीय हॉकी टीम की तरक्की से खुश हैं और उनकी इच्छा है कि रूस के खिलाफ आगामी ओलंपिक क्वालीफायर में उनके खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। भारतीय टीम ने जून में भुवनेश्वर में एफआइएच पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल जीता था। इसके बाद अगस्त में टोक्यो में ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट जीता। बेल्जियम दौरे पर भी टीम अपराजेय रही जिसमें उसने मेजबान और स्पेन के खिलाफ सारे मैच जीते। रीड ने कहा कि दौड़ने, प्रयासों, रफ्तार और ऊर्जा में कोई कमी नहीं थी ।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment