देश

16 की उम्र में हुआ था रेप, अब 30 साल बाद दर्ज कराया केस, WhatsApp चैट बना सबूत

 नई दिल्ली                                                                                                                                          
पहाड़गंज थाने में 46 साल की महिला ने 59 साल के एक्सईएन पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्कर्म तीस साल पहले हुआ था, जब पीड़िता 16 साल की थी। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 1989 में उसके पिता एमसीडी में कार्यरत थे और वे लोग आरामबाग में रहते थे। वहीं, पर 29 साल का जेई  (तब आरोपी जेई था) भी रहता था। एक दिन आरोपी ने अपने घर बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर कुछ समय के बाद आरोपी फ्लैट छोड़कर चला गया।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी हो गई और वह पति के साथ साकेत में रहने आ गई। अब उसे हिम्मत आ गई, तभी पुलिस को अपने साथ हुई वारदात के बारे में जानकारी दी। पीड़िता ने वारदात के सबूत के तौर पर बीते तीन सालों से आरोपी के साथ हुई व्हाट्सएप चैट पुलिस को दी है।

वहीं दूसरी ओर, बुराड़ी पुलिस ने किशोरियों का अपहरण कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला को एक खरीदार के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पति व बहन फरार हैं। गिरोह की करतूत का खुलासा आरोपियों के चंगुल से भागी एक किशोरी ने किया। पुलिस का मानना है, पीड़ित किशोरियों की संख्या 50 से अधिक हो सकती है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment