देश

होली के लिए पैसा देने से मना किया तो व्यक्ति ने दोस्त का काटा कान

 
ठाणे

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लोगों ने अपने बस कंडक्टर दोस्त से होली के लिए पैसे मांगे लेकिन जब उसने मना किया तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमेश्वर पफाल और पंकज इंग्ले ने अपने दोस्त अरविंद गिरी से पैसे मांगे और जब उसने मना कर दिया तो सोमेश्वर ने उनका कान काट लिया, जबकि दूसरे ने उन पर हमला किया। हालांकि बाद में दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 

पुलिस ने बताया कि घटना गांधीनगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment