देश

हरदोई में मंदबुद्धि किशोरी को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

 हरदोई                                                                                                                   
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक राइस मिल में एक किशोरी को बंधक बनाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। घटना के समय किशोरी अपनी मां के साथ खेत पर काम कर रही थी। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए वह मिल में गई थी।

हरदोई कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखाया है कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी उसके साथ खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। तभी उसे प्यास लगी। इस पर वह पड़ोस में स्थित धान मिल में चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर उसे चिंता हुई। खोजबीन करते हुए वह मिल परिसर में गई तो पता चला कि वहां काम करने वाले शरीफ और राजेंद्र ने उसकी बेटी को बाथरूम के अंदर बंद कर रखा है। वह चिल्लाई तो दोनों भाग खड़े हुए। दोनों युवकों ने मिलकर उसके साथ हैवानियत की। वारदात के बाद से वह दहशतजदा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का कहना है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विवेचना करके कार्यवाही की जा रही है। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment