विदेश

सोने की खदान ढहने से 9 लोगों की मौत


इंडोनेशिया: सुमात्रा के साउथ सोलोक में हुआ हादसा, मरने वालों में आठ पुरुष, एक महिला शामिल

जकार्ता. इंडोनेशिया के सुमात्रा में रविवार को एक सोने की खदान ढहने से उसमें दबकर नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा सुमात्रा के साउथ सोलोक में हुआ। यहां करीब 12 लोग सोना निकालने के लिए एक पुरानी खदान को खोद रहे थे। इसी दौरान खदान ढह गई। सभी उसमें दब गए। दरअसल, इस क्षेत्र में उपनिवेश काल के समय कई सोने की खदानें थीं, अभी ये खदानें बेकार हो गई हैं। बावजूद इसके कई बार लोग इन्हीं खदानों में सोने की तलाश में अवैध रूप से खुदाई करते रहते हैं।

बारिश की वजह से निकालने में देरी हुई
खुदाई करने 12 लोग गए थे, इस दौरान खदान ढह गई, इसमें 9 लोग दब गए। बाकी लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी। ये सभी किसान हैं। वे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खदान खोद रहे थे। रेस्क्यू करने के समय बारिश होने से काफी मुश्किलें आईं। इसके बाद सभी को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इंडोनेशिया में कई खदानें अवैध और बिना लाइसेंस वाली हैं
पुलिस और स्थानीय आपदा एजेंसी मामले की जांच कर रही है। खनिजों से समृद्ध इंडोनेशिया में कई खदानें अवैध और बिना लाइसेंस वाली हैं। इस कारण यहां लगातार हादसे होते रहते हैं। 2019 की शुरुआत में उत्तरी सुलावेसी के बोलांगंग मोंगोंडो क्षेत्र में खदान धंसने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के हादसे में कुछ माह पहले भीं पांच लोगों की मौत हुई थी।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment