सैकड़ों पहुंचे अस्पताल, आंखों में जलन-धुंधलापन की शिकायत

गया                                                                                                                                                                    
बिहार के गया जिले की टिकारी में बुधवार की रात लाइट के इफेक्ट से दर्जनों लोगों की आंखों में जलन के साथ धुंधला दिखने की शिकायत से हड़कंप मच गया। एक सौ से अधिक की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज आने से हड़कंप मच गया। 

अस्पताल में आंखों में जलन की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को इंजेक्शन और आई ड्रॉप दिया गया। डीएम को घटना की सूचना दी गयी। डीएम ने गया मगध मेडिकल से नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत मेडिकल टीम को टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। कार्यक्रम में लगाई गई लाइट से हुई परेशानी रानीगंज मोहल्ला में शिक्षक सिद्धार्थ कुमार के पिता स्व. शीतल प्रसाद का पहली पुण्यतिथि दिवस पर बुधवार की शाम समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास समेत कई नामचीन लोग आए हुए थे। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लागई गयी लाइट की रोशनी से कई लोगों ने आंखों में जलन होने की शिकायत की। शिकायत के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे लाइट बंद करवा दिया गया। गुरुवार की सुबह सोकर उठे रानीगंज मोहल्ला के लोगों के आंखों में परेशानी आई। कई लोग दर्द व जलन से रोने लगे। जिसके बाद काफी संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती दिया गया।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment