राजनीति

सुरक्षा बेड़े में लड़ाकू विमानों का फायदा हरियाणा को-जेपी नड्डा

चंडीगढ़
 भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रचार में सक्रिय हैं। उन्‍होंने मनोहर सरकार के कामकाज को पूरे नंबर दिए हैं। नड्डा ने हरियाणा के लिए मोदी सरकार के अहम फैसलों की जानकारी देने के साथ ही मनोहर सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के राजनीतिक कल्चर को बदल दिया है।

चंडीगढ़ में भाजपा के संकल्प पत्र विमोचन के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हरियाणा सैनिकों का प्रदेश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों की खासी चिंता और सम्मान करते हैं। देश के सुरक्षा बेड़े में 36 राफेल, 22 मारक (अपाचे) विमान, छह परमाणु हथियार, 1.86 लाख क्वालिटी बुलेट जैकेट और 83 तेजस विमान शामिल किए गए हैैं।

नड्डा ने कहा कि इसका फायदा हरियाणा के सैनिकों को भी होगा। देश की सेनाओं में हर दसवां सैनिक हरियाणा का है। वन रैंक वन पेंशन की देन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। 22 लाख लोगों को 12 हजार करोड़ रुपये का लाभ वन रैंक-वन पेंशन के जरिये देश के सैनिकों को मिला है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment