छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 इनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा
 सुरक्षाबलों को बस्तर में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली ढ़ेर हो गए हैं। दंतेवाड़ा DRG और किरंदुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों नक्सली मारे गए हैं।

दोनों नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। इनामी नक्सली लक्षु मंडावी और पोडिया की डेड बॉडी बरामद कर ली गई है।

कुटरेम के जंगलों में दंतेवाड़ा DRG और किरंदुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं। 9mm देसी पिस्टल और 12 बोर राइफल बरामद की गई है। SP अभिषेक पल्लव मुठभेड़ की जानकारी दंतेवाड़ा दी है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment