मनोरंजन

सारा अली खान की बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, वेकेशन पर गई थीं श्रीलंका

 नई दिल्ली 
                                
सारा अली खान आजकल वरुण धवन संग फिल्म ‘कुली नं 1’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। लेकिन इससे थोड़ा समय निकालकर वे हाल ही में वेकेशन पर होकर आई हैं। आपको बता दें कि सारा अली खान श्रीलंका से वापस आई हैं। जहां से उनकी बिकिनी फोटो वायरल हो रही हैं। 

श्रीलंका ट्रिप से सारा अली खान ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सारा बीच व्यू एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। पूल में बिकिनी पहने कभी कॉफी तो कभी नारियल पानी पीती नजर आ रही हैं। 
                               
                                 
तस्वीरें शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा है ‘लेडी इन लंका’। आपको बता दें कि सारा के इस अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा सारा अली खान ने कुछ वीडियो शेयर किए थे जिसमें वे ऑटो राइड भी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वे ऑटो वाले से पूछती दिखाई दे रही हैं कि श्रीलंका में असल में कौन-सी जगह घूमने के लिए अच्छी हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment