मध्य प्रदेश

सागर जिले को मिली सौगात: राजघाट बाँध की ऊँचाई बढ़ेगी

भोपाल

कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने सागर की जनता की  पुरानी मांग  राजघाट बांध की ऊँचाई को बढ़ाने की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री  कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है।  यादव  ने कहा कि बरसों से प्रतीक्षित इस कार्य के लिए राज्य सरकार ने मंजूरी दी। यादव ने कहा कि सागर की जनता मुख्यमंत्री के इस भागीरथी प्रयास के लिए हृदय से आभारी है।

राजघाट बांध में जल-भराव क्षमता का पानी अप्रैल-मई तक ही रहता है। जून-जुलाई में सूख जाता है। इस कारण सागरवासियों को भीषण जल संकट से जूझना पड़ता है, गत वर्षों में इस बड़े जल-संकट से निजात दिलाने के लिए किसी ने भी, राजघाट की तरफ ध्यान नहीं दिया।

 यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने सागर वासियों की पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए राजघाट फेस 2 (राजघाट बांध की ऊँचाई बढ़ाने के लिए) के लिये 100 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है। शुक्रवार को संभागीय बैठक में सागर में  मुख्य सचिव  सु‍धि रंजन मोहंती ने  मुख्यमंत्री  कमल नाथ के निर्देश अनुसार जानकारी दी कि राजघाट बांध की ऊँचाई बढ़ाने से 50 वर्ष तक नगर में पानी की कोई कमी नहीं आएगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment