देश

साक्षी-अजितेश पर आई बड़ी खबर, दोनों को जान से मारने के लिए दी गई 50 लाख की सुपारी

 बरेली                                
अंतरजातीय विवाह करने वाले साक्षी और अजितेश को जान से मारने के लिए 50 लाख की सुपारी लेने की धमकी दी गई है। मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। साक्षी ने शिकायत में कहा कि उनके पति अजितेश को डराया धमकाया और बदनाम किया जा रहा है। दोनों को सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं उन्होंने अच्छा नहीं किया। दोनों को बर्बाद कर देंगे।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिद्दी जाट नाम के युवक ने भी आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। अब उसने 50 लाख की सुपारी लेने का दावा किया। उसने कहा कि अजितेश का काम तीन महीने में पूरा कर देगा। अभिषेक शर्मा लगातार अजितेश को गाली गलौज कर रहा है। इसकी शिकायत डीजीपी से की थी। अभिषेक शर्मा मथुरा का बताया गया लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। 50 लाख की सुपारी लेने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत होने के बाद बरेली पुलिस अलर्ट हो गई है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment