राजनीति

समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में मनाएगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

लखनऊ
समाजवादी पार्टी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर जिले में मनाने की तैयारी में है। पार्टी ने कहा है कि 31 अक्तूबर को हर जिले में पटेल जयंती समारोह का आयोजन कर उनके आदर्शों पर चर्चा की जाए और पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी प्रदेश व जिले के निवर्तमान पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि  सरदार पटेल दृढ़ संकल्प वाले कुशल प्रशासक थे। उनके प्रयासों और निर्णय के कारण देश की स्वतंत्रता के बाद 565 रियासतों को भारत देश में शामिल कर अपनी दूरदृष्टि का परिचय दिया। इसी का परिणाम है कि आज भारत अखंड है। उन्होंने भारत की एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भभाव के लिए ही आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर साहस का परिचय दिया है।

अखिलेश ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था भाजपा सरकार के नियंत्रण में नहीं रह गई है। हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। भाजपा सरकार के पास नागरिकों की मूल समस्याओं का समाधान नहीं है। अखिलेश ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा है कि ऐसा लगता है कि जैसे प्रशासन पंगु हो गया है और भाजपा सरकार की राजनीतिक इच्छा शक्ति आखिरी सांसे ले रही है। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment