देश

समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव : शिवपाल 

 लखनऊ 
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल यादव ने साफ कर दिया है कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ गठबंधन पर लड़ा जाएगा। शिवपाल का यह बयान होली के एक दिन बाद तब आया है जब सैफई में पूरा परिवार एक साथ दिखा। 

शिवपाल ने बुधवार को फोन पर बातचीत में कहा है कि पूरा परिवार एक है। कहीं कोई बंटवारा नहीं है। बताया कि उन्होंने अखिलेश को आशीर्वाद दिया और कहा मुख्यमंत्री बनो लेकिन हमारे लोगो का पूरा सम्मान हो। हम सपा के साथ गठबंधन करेंगे। शिवपाल ने कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को जिताने उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। मायावती सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने माहौल बनाया था। इसके लिए कड़ी मेहनत की गई थी।

वर्ष 2022 के लिए नए समीकरण के संकेत
सैफई में होली के मौके पर चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव की मुलाकात को वर्ष 2022 के नए राजनीतिक समीकरण का संकेत माना जा रहा है। मंच पर अखिलेश का चाचा शिवपाल का पैर छूना और पूरे कुनबे का एक साथ होने को महज एक संयोग नहीं माना जा रहा है। अखिलेश स्वयं इसके पहले यह संकेत दे चुके हैं कि वह हर जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर अकेले चुनाव लड़ेंगे और सभी से एडजस्टमेंट करते हुए 2022 में सरकार बनाएंगे। इसको भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment