मध्य प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे मंदिर, पालने में झूलेंगे नटखट गोपाल

फेसबुक ऑनलाइन लाइव पर होगा कार्यक्रम का प्रसारण, सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगा भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव

भोपाल. सर्वार्थ सिद्धि योग एवं बुधवार के संयोग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण मंदिरों में विद्युत साज-सज्जा कर ली गई है। मंगलवार की रात से ही मंदिरों में धार्मिक आयोजनों का दौर आरंभ हो गया। बुधवार सुबह 6 बजे से ही कार्यक्रमों की श्रंृखला आरंभ होगी, जो देर रात तक जन्मोत्सव में बदलेगी।

रात 12 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव
रात्रि 12 बजे नटखट गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कोरोना काल के चलते शहर में इस पर्व को घरों में ही मनाया जाएगा। बरखेड़ा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर के आयोजन को भेल यादव सभा श्रीकृष्ण मंदिर समिति द्वारा सभी आयोजन फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन लाइव दिखाया जाएगा। इधर बिड़ला मंदिर, श्रीकृष्ण मंंदिर शिवाजी नगर, गुफा मंदिर,बरखेड़ा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर सहित शहर के अनेक मंदिरों में विद्युत साज-सजावट कर दी गई है।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दिया जाएगा प्रवेश
यहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा। लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया जाएगा एवं उन्हें खीर, मिश्री, मक्खन, फलों का भोग लगाया जाएगा। भेल यादव सभा श्रीकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव एवं सुनील यादव ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बुधवार सुबह 6 बजे श्रीराधा-कृष्ण का मंगल अभिषेक, सुबह 7 बजे हवन एवं पूजन, 9 बजे भगवान के विशेष दर्शन, 10 से 12 घंटे अखंड हरे कृष्ण कीर्तन, शाम 4 से 5 बजे तक श्रीमद् भगवत गीता अध्याय 12 का पाठ। शाम 7 बजे संध्या आरती। रात्रि 7.30 से 9 बजे तक जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम, रात्रि 10 बजे श्रीराधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक एवं रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर महाआरती की जाएगी।

दादाजी धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं अनंत श्री दादाजी गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लड्डू गोपाल का अभिषेक दोपहर 1 बजे शुरू होगा एवं पुष्पों से सहस्रार्चन किया जाएगा। श्रीकृष्ण एवं राधा का विशेष श्रंृगार वस्रों एवं आभूषणों से किया जाएगा।

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण और 12.5 पर अनंत श्री दादाजी गुरुदेव साईंखेड़ा वालों की आरती की जाएगी। सभी श्रद्धालु कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करते समय हैंडवॉश करें। मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश करें और हाथों को सैनिटाइज करें। श्रद्धालुओं का तापमान चैक करने के बाद मंदिर में सीमित संख्या में दर्शन के लिए जाने दिया जाएगा। मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment