मध्य प्रदेश

शीघ्र करायेंगे शेड का निर्माण : मंत्री शर्मा

भोपाल

जनसंपर्क मंत्री  पी. सी. शर्मा ने आज सुबह प्रेमपुरा  गाँव में आम जनता से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं को सुना और दूरभाष पर अधिकारियों को शीघ्र उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रेमपुरा में शीघ्र ही जनता की मांग पर शेड निर्माण का कार्य कराया जाएगा।

मंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति को यदि  किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह तत्काल  टोल फ्री नंबर  8982464232 पर हमें बताये जिससे उनका निराकरण जल्द किया जा सके।

मंत्री शर्मा ने गाँव में बने ओटले पर बैठकर लोगों की समस्याओं को न केवल सुना बल्कि उनका निराकरण भी किया। मंत्री  शर्मा बिशनखेड़ी  में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को एकत्रित हुए देखा और अपना वाहन रुकवा कर वहाँ लोगों की समस्याओं का निराकरण किया।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment