देश

शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों में दिखा कोरोना का डर, मास्क लगाकर पहुंच रहे लोग

नई दिल्ली                                                                                                                                                          
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर शाहीनबाग में जारी प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों में कोरोना का डर दिखने लगा है। शुक्रवार को मंच से वायरस के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा था।

लोगों को बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दी गई। एहतियात के तौर पर कई लोग मास्क लगाकर धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनस्थल पर शुक्रवार को सुबह अन्य दिनों के मुकाबले कम भीड़ दिखी, लेकिन दोपहर की नमाज के बाद प्रदर्शनस्थल कर आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 

लोगों ने सीएए और एनआरसी के विरोध में नारेबाजी की। महिला व पुरुष ने अलग-अलग धरनास्थल पर ही दोपहर की नमाज अदा की। वहीं, प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग भीड़ कम होने की अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह प्रदर्शन नहीं संविधान की रक्षा की लड़ाई है।
 
हाल ही में शाहीन बाग में दिल्ली पुलिस ने धारा-144 लागा दी थी। दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी कर कहा था कि इस क्षेत्र में जमा नहीं हों और न ही यहां प्रदर्शन करें। इस आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment