विवेक ठाकुर जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने सूची जारी की

पटना  
                               
सांसद सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर राज्यसभा जाएंगे। बुधवार की शाम भाजपा ने सूची जारी कर दी है। विवेक ठाकुर एक बार विधान पार्षद भी रह चुके हैं। बता दें कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए 13 मार्च तक नामांकन की तारीख निश्चित है। 

हरिवंश और रामनाथ ठाकुर जदयू से फिर जाएंगे राज्यसभा
राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर लगातार दूसरी बार जदयू से राज्यसभा जाएंगे। मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इन दोनों नेताओं को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और सांसद आरसीपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। 

बिहार से पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अगले माह यानी अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इनमें तीन हरिवंश, रामनाथ ठाकुर और कहकशां परवीन जदयू से हैं। इन तीनों में दो को जदयू फिर से राज्यसभा का सदस्य बनाएगी। वहीं कहकशां परवीन को दूसरा मौका नहीं मिला। विधायकों की संख्या के अनुसार इस बार जदयू कोटे से दो ही राज्यसभा जा सकते हैं। शुक्रवार यानी 13 मार्च राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment