छत्तीसगढ़

विरोध के बाद भी मधुसुदन ही बने जिलाध्यक्ष, सांसद ने स्वंय खोला था मोर्चा

राजनांदगांव
तमाम विरोध के बाद महापौर मधुसूदन यादव को राजनांदगांव जिला भाजपा का नया अध्यक्ष चुन लिया गया।  पार्टी कार्यालय में देर शाम को निर्वाचन अधिकारी रायपुर सांसद सुनील सोनी ने मंडल अध्यक्षों के साथ रायशुमारी करने के बाद यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष के रूप में यादव दोबारा अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करेगें। पूर्व सांसद श्री यादव के नाम को लेकर पार्टी में विवाद की स्थिति बन गई थी।

बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पंसद को पूरी तरह से नियुक्ति में संगठन ने तरजीह दी। यादव के नाम के लिए डॉ. सिंह अड़े हुए थे। संगठन चुनाव के दौरान ही पूर्व सीएम ने मधुसूदन यादव को अपनी पहली पंसद के तौर पर रखा था। हालांकि राजनीतिक कारणों से पार्टी ने 2013 के विस चुनाव से पहले उनसे इस्तीफा मांग लिया था। बताया जाता है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद भाजपा की सांगठनिक क्षमता में कुंद पड़ी है। लिहाजा राजनीतिक रूप से चर्चित जिला होने के कारण राजनांदगांव में यादव को कमान सौंपी गई है।  

 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment