मध्य प्रदेश

विनय उजाला राज्य-स्तरीय सम्मान समारोह में जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने किया विभूतियों का सम्मान

 भोपाल

जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने कहा है कि पत्रकारिता ने हमेशा देश को दिशा दी है।  पी.सी. शर्मा आज भोपाल में एस.वी. पॉलीटेक्निक कॉलेज में दैनिक विनय उजाला द्वारा आयोजित राज्य-स्तरीय सम्मान समारोह 'नेशन बिल्डर अवार्ड 2020' को संबोधित कर रहे थे।  पी.सी. शर्मा ने कहा कि आज के दौरे में पत्रकारिता कठिन दौर से गुजर रही है। पत्रकारों ने सीमित संसाधनों के बाद भी निष्पक्ष पत्रकारिता के कीर्तिमान को स्थापित करते हुए आर्दाश पत्रकारिता के मापदण्ड को स्थापित करने का प्रयास किया हैं।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्थान के  विनय दीवान ने दिया। कार्यक्रम के आयोजन की अवधारणा  अनिल ओझा ने प्रस्तुत की।

इस अवसर पर  पी.सी. शर्मा ने राष्ट्रपति अवार्ड विजेता शाउमावि जहांगीराबाद की प्राचार्य डॉ. उषा खरे, नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबंधक माया वास्तव, अंकित विजोरिया, मनीष वर्मा, डॉ. दिनेश राय, डॉ. विजय जायसवाल, राजेश मिश्रा, पत्रकार मृगेन्द्र सिंह, अलीम बजमी, दीपेश अवस्थी, देवदत्त दुबे, एमएलबी की डॉ. भावना वास्तव, सुनील वास्तव, सैयद रिजवान अली, सु शिवांगी दुबे, वैशाली दीवान, डॉ. नीता खरे, सुरेश वास्तव, प्रीति नागरिया, शैलेष शुक्ला, डॉ. श्रद्धा अग्रवाल, डॉ. जफर खान,  अखिलेश वास्तव, सु रीता तुली, रेखा राजपूत, यशपाल सिंह सिसोदिया, प्रो. तेज सिंह किराड़,  महेन्द्र कुमार जैन,  अरूण सरावगी, युवा उद्यमी  रोहित वास्तव, मती मनीषा गायकवाड़,  आनंद परमार,  अजय कुमार मेहरा, विश्वास शर्मा, महेश सक्सेना,  रूपेश कुमान लाल, राजेश बागड़े, मुकेश मालवीय, ज्योति मरकाम, सियाराम नेगी, डॉ. बी.एम.एस. भदौरिया, रेखा दुबे, रेणु सक्सेना, मनोज खोपकर देवीलाल मालेचा, मती राशि जैन, जितेन्द्र सिंह डोडिया, चन्द्र कुमार जैन, वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, संध्या साहू, दीपा अहिरवार, पंकज सिंह परिहार को शॉल-फल एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मती शोभना मिश्रा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वागत गीत शा.उ.मा.वि. जहांगीराबाद की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पार्षद सर्व योगेन्द्र चौहान गुड्डू, अमित शर्मा, कैलाश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment