छत्तीसगढ़

लाख की खेती के लिए देवभोग की महिला कृषक को मिला कृषि श्री सम्मान

रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, गरियाबंद के मार्गदर्शन में कार्यरत प्रगतिशील कृषक श्रीमती सुभागिनी मेहर को बायोवेद कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान शोध संस्थान द्वारा कृषि श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। श्रीमती सुभागिनी मेहर को बायोवेद कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान शोध संस्थान, द्वारा प्रयागराज में आयोजित 20वें कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषकों का महाधिवेशन के अवसर पर सम्मानित किया गया। श्रीमती सुभागिनी मेहर को यह सम्मान उनके द्वारा लाख की खेती में उत्कृष्ट कार्य करने तथा कृषि एवं ग्रामीण उत्थान के कार्यों में संलग्न रहने हेतु प्रदान किया गया है। देवभोग तहसील की निवासी श्रीमती मेहर भूमिहीन कृषक हैं जो अन्य किसानों से लीज पर कृषि भूमि लेकर लाख की खेती कर रही हैं। उन्होंने 60 क्विंटल कुसमी लाख का उत्पादन प्राप्त किया है जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रूपए है। श्रीमती मेहर कृषि श्री सम्मान प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला कृषक हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment