राशिफल 16 अक्‍टूबर

मेष:

स्वास्थ्य से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं, खान-पान का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामधंधे के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। उसमें भी आपको लाभ होगा। हालांकि पैसे भी अधिक खर्च हो सकते हैं। भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:

आज अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान कर सकता है। दूर की यात्रा से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं, अजनबियों से मेल-जोल न करें। यदि कहीं बाहर जा रहे हैं तो वहां आपको असुविधा हो सकती है। लापरवाही से आपकी कोई मूल्‍यवान वस्‍तु गायब हो सकती है। भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

लम्बे अरसे से जिसका आपको इन्तजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी। मन में उत्साह एवं लोगों के सहयोग के कारण सभी कार्य बनेंगे। आज का दिन बेहद सुखद है। अगर आज कुछ नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो बेहिचक करें, सफलता जरूर मिलेगी। भाग्‍य 90 फीसदी आज साथ देगा।

कर्क:

आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। आज का दिन आपको सफलता देने वाला है। कोई इंटरव्‍यू देने जा रहे हैं तो काम बन सकता है। निवेश के मामले में भी लाभ की उम्‍मीद है। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

भाग्य आज आपका साथ देगा। शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होंगे। प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रफुल्लित होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्‍ठों और जूनियर्स का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। आपके अधूरे पड़े कार्य भी पूरे होंगे। भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
कन्या:

आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबियों से दूर रहें, कोई प्रिय चीज खो सकती है। आज दिन के संघर्षपूर्ण होने की आशंका है। सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। दांपत्‍य और प्रेम संबंधों में आज थोड़ी दरार पैदा हो सकती है। चोटचपेट से सावधान रहें। भाग्‍य आज 64 फीसदी साथ देगा।
तुला:

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं साझेदारी में लाभ के योग हैं। करियर में विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करने का दिन है। कार्यालय में अधिकारियों की ओर से आपको तारीफ और प्रोत्‍साहन भी मिलेगा। अचानक कहीं से शुभ समाचार की प्राप्‍ति हो सकती है। पुराने लटके हुए काम आज बनते दिख रहे हैं। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:

कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है। व्यवसायियों को धन लाभ, नौकरीपेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। प्रेम प्रसंग के मामलों को भी आज रफ्तार मिल सकती है। परिजनों से भी इस मामले में सहयोग प्राप्‍त होगा। आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:

मिश्रित प्रभाव वाला दिन है। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा, घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विरोधी परास्‍त होंगे। आपकी परेशानियों खत्‍म होने का समय आ गया है। खाने-पीने के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। बदलते मौसम में बीमारी के कारण आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं। बचकर रहें। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।
मकर:

आज चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अतः सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें, अनावश्यक वार्तालाप से बचें। वाणी पर संयम रखकर दूसरों से बात करें। जहां जरूरत हो वहीं खर्च करें, धन को भविष्‍य के लिए बचाकर चलें। ऑफिस में सह‍कर्मियों के साथ धैर्य से पेश आएं। वरना काम बिगड़ सकता है। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:

पराक्रम वृद्धि का दिन है। कामकाज के क्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी, दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। व्‍यापारियों के लिए भी आज का दिन शुभ है। कोई नई डील जो काफी समय से लटकी हुई है, आज फाइनल हो सकती है। समाज में भी आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा। प्रियजन आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।
मीन:

लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी जिसे लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा। आज आपको किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। इस यात्रा में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। शाम का वक्‍त दोस्‍तों और परिजनों के साथ आनंद के माहौल में बीतेगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी आपका साथ देगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment