राशिफल 15 अक्‍टूबर

मेष:

मेष राशि – मेष राशि वालों की यात्रा सुखद रहेगी, यात्रा का उद्देश्य पूरा होगा। पारिवारिक मामले में आज आपको आनंद का अनुभव होगा। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। भाग्‍य 98 फीसदी मेहरबान है।
वृषभ:

मन अस्थिर रहेगा और नकारात्मक विचार आएंगे। आज काम में परेशानी आ सकती है। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाए रखने में ही समझदारी है, विवाद से बचें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव ना हो, ध्यान रखें। भाग्‍य 67 फीसदी तक साथ देगा।
मिथुन:

कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कुछ विशिष्‍ट लोगों से मुलाकात होने से प्रभाव और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। विरोधियों का पक्ष आज कमजोर रहेगा। व्‍यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ का योग है। विदेश में रहने वाले मित्रों और स्वजनों का समाचार मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। तीर्थ यात्रा का योग है। भाग्‍य 96 फीसदी साथ है।

कर्क:

आज का दिन मंगलमय बीतेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ का योग है। कार्यों की पूर्णता के आसार हैं। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें, नुकसान की आशंका है। कार्यालय में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। खुद पर भरोसा रखें और लक्ष्‍य की ओर केंद्रित रहें। जल्‍दी ही स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। भाग्‍य 67 फीसदी साथ है।
सिंह:

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभ के कई अवसर लेकर आएगा। अपनी सकारात्मक सोच से आप कार्य में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों और परिचितों से सहयोग से आपके कम बनेंगे। विरोधियों का पक्ष कमजोर रहेगा।
भाग्‍य 73 फीसदी साथ है।
कन्या:

आज यात्रा में आपको तमाम तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्‍यथा चोट-चपेट की संभावना है। आज जरा सी लापरवाही से आपको कोई प्रिय वस्‍तु खो सकती है। सजग रहें और चीजों को यहां-वहां फेंकने के बजाए संभालकर रखें। भाग्‍य 57 फीसदी आपके साथ है।
तुला:

आज का दिन आपके लिए बेहद सुखद है। आज की गई आस-पास की यात्रा से लाभ मिलेगा। यदि किसी कार्य में मित्रों का सहयोग लेना चाहेंगे तो वह भी भरपूर मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों के आर्शर्वाद से आज आपके सारे कार्य बनने के योग हैं। कुछ अधूरे पड़े कार्यों को भी आप पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा किसी नए कार्य की शुरुआत भी आपको लाभ दिला सकती है। भाग्‍य 98 फीसदी आपके साथ है।
वृश्चिक:

आज सुखद समाचार मिलने के योग हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान संबंधी किसी शुभ समाचार के मिलने से खुशी होगी। नौकरी के लिए कोई इंटरव्‍यू देने जाना है तो आज का दिन अनुकूल है, सफलता मिलेगी। कोई प्रिय व्‍यक्ति आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। भाग्‍य 90 फीसदी साथ है।
धनु:

प्रेम संबंध के मामले में दिन निराशाजनक है, संयम और समझदारी से काम लें। दिन उलझन भरा रहेगा, कई तरह की बाधाओं और परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। अकारण ही भाग-दौड़ करनी होगी। मन दुविधा में रहेगा, महत्वपूर्ण निर्णय काफी सोच-विचार कर लें। भाग्‍य 51 फीसदी साथ है।
मकर:

वाद-विवाद से दूर रहें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता और सावधानी रखें। आज खर्च अधिक होने का योग है। आज वाणी में माधुर्य बनाए रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। मनोरंजन कार्य में कुछ ज्‍यादा ही समय व्यतीत होगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। भाग्‍य 63 फीसदी साथ है।
कुंभ:

आज आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। लंबे समय से अटके और अधूरे कार्यों को आज पूरा कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्यालय में उच्‍चाधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ का भी योग बन रहा है। भाग्‍य 96 फीसदी साथ है।
मीन:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण आप दिन को अपने अनुकूल बनाकर चलेंगे। कार्य में देर से ही सही, सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आप लक्ष्‍य की ओर केंद्रित रहें, सब शुभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। भाग्‍य 89 फीसदी साथ रहेगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment