मध्य प्रदेश

राज्यपाल ने लांच की भीमबैठिका भित्ति चित्र पर आधारित मृगनयनी डिजाइनर वस्त्र श्रृंखला


देश के ह्दय स्थल मध्य प्रदेश की विश्व धरोहर है भीमबैठिका

भोपाल. देश के ह्दय स्थल मध्य प्रदेश में स्थित विश्व धरोहर भीमबैठिका के भित्ति चित्र पर आधारित मृगनयनी डिजाइनर वस्त्र श्रृंखला की रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लॉचिंग की। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग अनिरुद्ध मुखर्जी, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं हथकरघा हस्तशिल्प विकास निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने चंदेरी महेश्वरी की नई डिजाइनर श्रंृखला को देखा और शिल्पी विनोद मालेवर को उनके 10 वर्षों के परिश्रम के लिए सराहा। आयुक्त हस्त एवं शिल्प मृगनयनी प्रबंध संचालक राजीव शर्मा ने राज्यपाल को निगम के आगामी हेरिटेज कलेक्शन सांची स्तूप श्रृंखला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृगनयनी द्वारा पुरातत्व विद् विष्णु श्रीधर वाकणकर की स्मृति में प्रस्तुत भीमबैठिका संग्रह को तैयार किया है।

इस श्रंृखला में कॉटन के अंगवस्त्रम भी तैयार किए जा रहे हैं। साडिय़ों की औसतन कीमत 3 हजार 5 सौ रुपए से शुरू होकर 8 हजार रुपए तक की है। इसी तरह अंगवस्त्रम भी तैयार किए गए हैं, जिनका मूल्य सात सौ रुपए से 1500 रुपए है। अगले चरण में महिला सूट्स और यार्डेज भी इस श्रंृखला के तहत बनाए जाएंगे। श्रृंखला के उत्पाद भोपाल के जी टीबी कॉन्प्लेक्स में उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के शुरुआत में राज्यपाल का प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग और आयुक्त हस्त शिल्प ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। आभार प्रदर्शन महाप्रबंधक महेश गुलाटी ने किया। इस अवसर पर भीमबैठिका के पहले ग्राहक मनोज सिंह मीक को राज्यपाल द्वारा श्रंखला की निर्मित प्रथम साड़ी सौंपी गई।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment