राजनीति

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई 20 केबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों को शपथ

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया

भोपाल. लम्बे समय से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चली आ रही उठापटक के बीच गुरुवार को राज भवन में 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 20 केबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ समारोह कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

20 केबिनेट एवं 8 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 20 केबिनेट एवं 8 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। केबिनेट मंत्री के रूप में गोपाल भार्गव, जगदीश देवड़ा, विजय शाह, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एंदल सिंह कंषाना, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी, महेन्द्र सिंह सिसौ

दिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव ने शपथ ली।

 

इन्होंने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
राज्यमंत्री के रूप में भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेन्द्र सिंह यादव, गिरिराज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

 

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे केन्द्रीय मंत्री
शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायत नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन प्रहलाद पटेल, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद प्रज्ञा ठाकुर सहित राज्य मंत्री मण्डल के सभी मंत्रीगण उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने किया।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment