मध्य प्रदेश

राजधानी में लगी चौबीस घंटे से अचूक सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्धों की धर पकड़

भोपाल
राजधानी में बीते चौबीस घंटे से अचूक सुरक्षा व्यवस्था लगी है। आठ लेयर में लगी इस व्यवस्था से अपराधियों का बचना नामुमकिन सा हो गया है। आगामी तैयारों के मद्दे नजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया गया है। शहर में समस्त थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी व बल एवं वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुल 5513 अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती है। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी-बेरिगेटिंग कर चेकिंग की जा रही है। इसी के साथ संदिग्धों की धर पकड़ की जा रही है।

भोपाल शहर के अन्य जिलो की सीमा से लगे 08 थाने (खजूरी, मिसरोद, रातीबढ, परवलिया, सूखी, बिलखिरिया, कोलार, बैरसिया) में आउटर सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग की जा रही है, जिसमें 414 अधिकारी/कर्मचारी लगे हुए हैं। वहीं, भोपाल शहर के मध्य में मुख्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु 17 प्वाईंट (चंचल चौराहा, आशाराम तिराहा, ईटखेडी बायपास, करांद चौराहा,  भानपुर चौराहा,  चोपडा बायपास चौराहा, अयोध्यानगर चौराहा, कोकता बायपास चौराहा,  कटारा बायपास, बागसेवनिया चौराहा ,गुलमोहर चौराहा, कोलार नदी, चूनाभटटी चौराहा(नहर) भदभदा चौराहा कलियासोत चौराहा डिपो चौराहा लाल घाटी चौराहा पर चैंकिग की जाऐगी, जिसमें कुल 689 पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। आंतरिक सुरक्षा हेतु निम्न स्थायी 124 प्वाईंट पर व्यवस्था लगाई गई है। इस प्रकार शहर की आंतरिक पिकेट्स व्यवस्था में कुल लगा बल 2604 है। मुख्य पिकेटस व्यवस्था महत्वपूर्ण/संवेदनशील 13 स्थानों पर (पीरगेट, इतवारा, बुधवारा, भोपाल ,टाकीज,नादरा बस स्टेंड,डीआईजी बंगला चौराहा, पालिटेक्निक चौराह, लिली टाकीज, जिंसी, प्रभात पेट्रोल पंप, बोर्ड आफिस ,रोशनपुरा,काजी कैंप) लगाई गई है। इस प्रकार उक्त व्यवस्था में कुल लगा बल 523 है। इसी के साथ आंतरिक पेट्रोलिंग व्यवस्था लिए शहर के मुख्य 93 स्थानों पर सतत् पेट्रोलिंग की जा रही है। उक्त व्यवस्था में कुल 810 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा चेकिंग की जा रही है।

शहर के कुल 04 रेल्वे स्टेशन (भोपाल रेल्वे स्टेशन, हबीबगंज रेल्वे स्टेशन, मिसरोद रेल्वे, स्टेशन, बैरागढ रेल्वे स्टेशन) तथा 03 बस स्टेंड है।  इसमें कुल 165 पुलिसकर्मियों द्वारा व्यवस्था की गई है। कानून व्यवस्था को सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुये समस्त प्वाईंटों पर विवाद की स्थिति को देखते हुये 04 गिरफ्तारी पार्टिया बनाई है। जिनके नोडल प्वाइंट नया शहर में नोडल प्वाइंट बोर्ड आफिस, रोशनपुरा तथा पुराना शहर में नोडल प्वाइंट पीरगेट, नादरा बस स्टेंड है। प्रत्येक गिरफ्तारी पार्टी के निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी रहेगें। इस प्रकार चारों गिरफ्तारी पार्टी व्यवस्था में कुल लगा बल 200 है। व्यवस्था हेतु पुलिस कंट्रोल रूम से बल को सुचारू रूप से वितरित करने हेतु प्रभारी उपुअ लाईन तथा रक्षित निरीक्षक भोपाल रहेगे। इस प्रकार उक्त व्यवस्था में कुल बल की संख्या 70 है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment