रांची में लालू से मिले उपेन्द्र कुशवाहा, कहा- महागठबंधन का विस्तार होगा, जुड़ेंगे वाम दल भी

पटना  
रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसमें वाम दलों को भी जोड़ने का प्रयास होगा। महागठबंधन द्वारा लोहिया की पुण्यतिथि पर 12 अक्टूबर को बापू सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उसमें भी वाम दलों के साथ एनडीए से अलग रहने वाले कुछ और दलों को न्योता जाएगा। कुशवाहा को महागठंधन के सम्मेलन का संयोजक बनाया गया है। 

रालोसपा प्रमुख ने शनिवार को रांची में लालू प्रसाद से मुलाकात की। उसके बाद आज पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में उन्होंने महागठबंधन के विस्तार की बात कही। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में वामदलों को भी साथ लाने के प्रयास पर राजद की भी सहमति है। 

कहा कि राज्य में होने वाला उप चुनाव भी हम साथ लड़ेंगे लेकिन इस चुनाव तक महागठबंधन का स्वरूप पुराना ही होगा। जीतन राम मांझी से जुडे सवाल पर कहा कि वह गठबंधन के प्रमुख अंग हैं। 

राज्य में जदयू के नारे को लेकर चल रही सियासत पर उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल अब सचेत हे गया है। इसलिए नया नारा दिया है। लेकिन अचेत अवस्था में कोई व्यक्ति सही बात बोलता है। लिहाला जदयू का पहले वाला नारा सच है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment