Feature मध्य प्रदेश लाइफ-स्टाइल

मॉडल्स ने दिया बेटी है कुदरत का उपहार का संदेश

भोपाल मेले में फैशन शो का आयोजन
भेल। भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में बुधवार को फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें शहर की मॉडल्स ने भारतीय परिधान और संस्कृति के साथ गल्र्स इनपॉवरमेंट कर शंदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी आजादी से जिंदगी जीने का हक है। वह अपनी मनमर्जी से कपड़े पहन सकती हैं और कहीं भी आ जा सकती हैं। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसमें फैशन डिजाइनर भावना सोनी, मेकअप आर्टिस्ट आरती नामदेव के साथ कोरियोग्राफर पायल कुशवाहा मौजूद रहीं।

महिलाओं को आजादी से जिंदगी जीने का हक
आयोजन के दौरान मंच पर उतरीं इन मॉडल्स् ने ​तख्तियों पर लिखे संदेश को लेकर रैंप वॉक किया। इसमें बेटी है कुदरत का उपहार,जीेने क उसको है अधिकार। महिलाएं समाज के निर्माण का आधार होती हैं जैसे स्लोगन शामिल रहे। जिसे दर्शकों ने जमकर सराहा। इस दौरा कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ रही।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment