मध्य प्रदेश

मैहर बस हादसे पर सीएम ने जाहिर किया दुख, कलेक्टर ने मृतक के परिजनों को दो दो लाख आर्थिक सहायता का ऐलान किया

सतना
 जिले में शुक्रवार को हुई बस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों को मैहर के सिविल अस्‍पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि सतना कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने तीन मृतकों और 30 घायलों की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख ,गंभीर रूप से घायल को 25 – 25 हजार और अन्य घायलों को दस दस हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment