मध्य प्रदेश मनोरंजन

मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता को जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रहा है

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने टीम के साथ मेले में की शिरकत

भोपाल. भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा, भोपाल जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित भोपाल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता टीम के साथ पहुंचे। इस मौके पर पवार ने मेला समिति के पदाधिकारियों को इस तरह के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि राजा भोज के नाम पर शुरू किया गया यह आयोजन काबिले तारीफ है। मेला समिति हमारी संस्कृति और सभ्यता को मेले के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रही है। आप लोगों ने मेले के रूप में जो अभियान शुरू किया है, इसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र है। इस मौके पर मेला समिति ने इन सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अतिथियों ने मेला भ्रमण करते हुए सेल्फी पाइंट पर सेल्फी ली और राजा भोज की प्रतिमा के सामने फोटो खिंचवाया। इस दौरान मेले में लगे खान-पान के स्टाल पर मुगौड़े और जलेबी का लुत्फ उठाया।

मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेला में शहर वासियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर फरहान साबरी द्वारा प्रस्तुति दी गई। यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मेले के सांस्कृतिक मंच पर इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे, ताकि शहरवासियों का स्वस्थ्य मनोरंजन हो सके।

मेले में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
मेला संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि बिगत छह वर्षों से संचालित हो रहा यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम है। यहां भारतीय संस्कृति की झलक आंगतुकों को देखने को मिल रही है। मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए समिति द्वारा इस वर्ष और बेहतर प्रयास किए गए हैं। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी महामंत्री हरीश कुमार राम भी मौजूद रहे। बता दें कि भोजपाल महोत्सव मेले के सफल आयोजन में मेला समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनमें वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, दीपक बैरागी, शैलेंद्र सिंह जाट, महेंद्र नामदेव, चन्दन वर्मा, अखिलेश नागर, विनय सिंह, आफताब सिद्दिकी, केश कुमार शाह, मधु भवनानी, सुनील वैष्णव, सुभाष दरवई, गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा आदि हैं।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment