Feature मध्य प्रदेश लाइफ-स्टाइल

मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में समिति ने सर्कस के कलाकारों का किया सम्मान

भेल। भेल दसहरा मैदान पर चल रहे राजाभोज महोत्सव मेला में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। 25 दिसम्बर को क्रिसमस का पर्व होने पर मेला आयोजक भेल जनसेवा ​समिति द्वारा क्रिसमस का उत्सव मनाया गया। इस दौरान मेला अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में समिति के सदस्यों और राजधानी के ​निवासी फैयाज और उनके परिवार के सदस्यों ने मेला परिसर में चल रहे एशियाड सर्कस के कलाकारों का सम्मान किया। इसमें कलाकारों को गिफट के साथ ही नकद राशि भी दी गई।

इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र तिवारी, सुनील शाह, जाहिद खान, देवेन्द्र चौकसे, रेहान खान, शैलेन्द्र सिंह जाट, दीपक वैरागी, महेन्द्र नामदेव हैं। महामंत्री, हरीश कुमार राम, मंत्री चंदन वर्मा, आफताब सिद्दकी, अखिलेश नागर, नीलम चौकसे, विनय सिंह, मधु भावनानी, सुभाष दरवई, वाहिद खान, सहमंत्री, केश कुमार शाह, नीरज ठाकुर, खुशीलाल राजपूत, गौरव जैन, सुभाष यादव सहित सर्कस के कलाकार,स्टाफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment