मध्य प्रदेश

मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई, भाजपा नेता नकली घी बनाते गिरफ्तार

खरगोन
प्रदेश भर में मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है| इसी क्रम में सनावद में भाजपा नेता को पुलिस ने नकली घी बनाते हुए गिरफ्तार किया है| पुलिस प्रशासन व खाद्य विभाग ने संयुक्त रूप से रविवार दोपहर यह कार्रवाई की। इस दौरान भाजपा नेता और पार्षद पति पवन गोधा जैन घी बनाते मिले|

जानकारी के मुताबिक जूनापानी के पास खेत स्थित गोदाम में नकली घी बनाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के बाद  खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव व नरसिंह सोलंकी को सूचना देकर खरगोन से बुलाया गया। पुलिस ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ गोदाम पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान मौके पर संचालक पवन मदनलाल गोधा जैन नकली घी बनाते पाए गए।  बताया जाता है कि दीपोत्सव के चलते यह घी तैयार किया जा रहा था। इसे 1600 रुपए प्रति डिब्बे के हिसाब से बाजार में बेचा जाता है। एक डिब्बे में 15 किलो घी आता है।

अधिकारियों को करीब 104 डिब्बे बिना लेबल के मिले। इसमें करीब 69 डिब्बे कच्चा माल पाया गया। इन डिब्बों में नेचुरल फ्रेश के नाम से पदार्थ भरा हुआ था। इस कच्चे माल की प्रोसेसिंग कर घी तैयार किया जा रहा था। डिब्बों से जांच के लिए अलग-अलग सैंपल लिए हैं। वहीं पवन गोधा ने बताया कि उनके पास कुकिंग मीडियम ऑइल बनाने का लाइसेंस है। वे नकली घी नहीं बना रहे थे। उन्हें जबरन फंसाया गया है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment