मध्य प्रदेश

महिलाओं को घर बैठे मिलेगा रोजगार, मास्क बनाकर संवारेंगी जीवन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लांच की जीवन-शक्ति योजना

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मंत्रालय में जीवन-शक्ति योजना लांच की। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में महिलाएं घर-घर मास्क बनाएंगी और लाभ कमाएंगी। सरकार प्रति मास्क उन्हें 11 रुपये की राशि तत्काल उपलब्ध कराएगी। चौहान ने वीडियो कॉन्फें्रसिंग के माध्यम से मास्क बनाने के लिए पंजीयन करा चुकी महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि मास्क बनाकर वे न केवल लाभ कमाएंगी, बल्कि एक पुण्य कार्य में भागीदारी भी करेंगी।

मास्क पहनने से लोगों का जीवन बचेगा। यह मास्क कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकेगा। मुख्यमंत्री ने राबिया खान भोपाल, साइना बी नीमच, वृंदा अहिरवार रायसेन, वर्षा जोशी इंदौर, गरिमा उज्जैन, तथा नूरी गुना से वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से बातचीत की तथा मास्क के निर्माण के संबंध में जानकारी दी।

मोबाइल पर ही मिलेगा मास्क बनाने का ऑर्डर
मुख्यमंत्री ने बताया कि मास्क बनाने की इच्छुक महिलाओं को उनके टेलीफोन अथवा मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल सेंटर नंबर 0755-2700800 पर कॉल कर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद उन्हें मोबाइल पर ही मास्क बनाने का ऑर्डर मिल जाएगा। एक बार में उन्हें कम से कम 200 मास्क बनाने का आर्डर मिलेगा।

मास्क जमा करते ही होगा भुगतान
मास्क सूती कपड़े का बनना है। मास्क बनाने के बाद वे अपने नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी के पास अपने बनाए गए मास्क जमा करा देंगी। मास्क जमा कराते ही उनको भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान उसी दिन अथवा अगले दिन उनके खाते में प्राप्त हो जाएगा। इस मौके पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन संजय दुबे, प्रमुख सचिव उद्योग डॉ. राजेश राजौरा और सचिव जनसंपर्क पी. नरहरि भी मौजूद थे।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment