मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार में शामिल हुए सीएम कमलनाथ

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार में शामिल हुए। वे महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के कांग्रेस स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। नाथ का महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार को लेकर यह पहला दौरा है। वहीं मुख्यमंत्री अब तक हरियाणा में चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सुबह भोपाल से नागपुर के लिए रवाना हुए। इसके बाद नागपुर जिले के सावनेर विधानसभा में तीन सभाएं होगी। सावनेर विधानसभा सीट छिंदवाड़ा जिले की पांढुरना और सौंसर विधानसभा से सटी हुई है। कमलनाथ ने पहली सभा आज सुबह केलवाद में की। इसके बाद वे इसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मोहप में सभा करेंगे। दोपहर में वे भानेगांव में सभा करेंगे। शाम को वे कामटी विधानसभा सीट के मौदा में सभा को संबोधित करेंगे।

हरियाणा में स्टार प्रचारक हैं नाथ
मुख्यमंत्री कमलनाथ महाराष्ट्र के साथ ही हरियाणा में भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। दोनों ही राज्यों में 19 अक्टूबर को चुनाव प्रचार थम रहा है। नाथ अब तक हरियाणा में प्रचार के लिए नहीं गए हैं।

19 को झाबुआ में करेंगे सभा
मुख्यमंत्री कमलनाथ 19 अक्टूबर को झाबुआ में रहेंगे। यहां पर भी 19 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए प्रचार थम रहा है। नाथ ही यहां पर बड़ी सभा होगी। सभा में कई मंत्री भी शामिल होंगे। झाबुआ उपचुनाव में कमलनाथ की यह तीसरी चुनावी सभा होगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment