मध्य प्रदेश

मंत्री आरिफ अकील ने सु मेघा परमार को कोज़िअस्को पर्वत फतह करने पर दी बधाई

भोपाल

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री  आरिफ अकील ने युवा पर्वतारोही सु मेघा परमार और  शोभित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत कोज़िअस्को फतह करने पर बधाई दी है। सीहोर निवासी सु परमार और  शर्मा कोज़िअस्को पर तिरंगा फहराने वाले मध्यप्रदेश के पहले महिला और पुरुष हैं।

 अकील ने शुभकामना संदेश में कहा है कि सीहोर जिले की बेटी ने देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। खराब मौसम और कठिन बाधाओं को पार कर पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराना गौरव की बात है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment