मध्य प्रदेश

भोपाल शहर में सभी रेल अंडरब्रिज के दोनों तरफ शेड बनवाने का आग्रह

भोपाल

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर भोपाल शहर के सभी रेल अंडरब्रिज के दोनों तरफ शेड बनवाने का आग्रह किया है।  अकील ने कहा है कि भोपाल शहर में रेलवे अंडरब्रिज के दोनों ओर शेड नहीं होने के कारण बारिश का पानी ब्रिज के नीचे भरा रहता है। हबीबगंज अंडरब्रिज के नीचे कम से कम 10 फीट गहरा पानी भर जाता है। इस कारण आम जनता को अंडरब्रिज से निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने करोंद और छोला अंडरब्रिज की स्थिति का जिक्र भी किया।

 आरिफ अकील ने कहा कि जिस प्रकार झांसी रेल मंडल एवं आगरा रेल मंडल में अंडरब्रिजों में दोनों तरफ पानी से बचने के लिेये शेड बनाये गये हैं। उसी तर्ज पर भोपाल शहर में भी दोनों तरफ से शेड बनवाना है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment