राजनीति

भाजपा के मीडिया प्रभारी के विरुद्ध दर्ज केस के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन कल

भोपाल
अशोक नगर में भाजपा के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ताम्रकार के विरुद्ध दर्ज किए गए केस के खिलाफ भाजपा वहां 10 जनवरी को बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के आधा दर्जन नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल भी अशोकनगर जाएगा और मीडिया प्रभारी के परिजनों से मिलकर वस्तुस्थिति जानेगा। इसके बाद इस दल की रिपोर्ट पर डीजीपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पूर्व सीएम चौहान ने कहा है कि अशोक नगर में भाजपा नेता पर केस दर्ज करने और गिरफ्तारी किए जाने का काम राजनीति से प्रेरित हैं। वे इसके लिए कल अशोकनगर में प्रदर्शन करेंगे और पूरे मामले का खुलासा करेंगे। इसकी पड़ताल में बहुत से तथ्य सामने आए हैं। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा की ओर से यहां एक टीम प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, उषा ठाकुर, प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर, भारत सिंह कुशवाह, गोपालाल जाटव के नेतृत्व में भेजी जा रही है। इसके पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के माध्यम से भाजपा ने देवेन्द्र ताम्रकार पर दर्ज केस के बारे में जानकारी ली है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment