राजनीति

भाजपा के पूर्व विधायक भी सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं के बीच बनायबाजी पर कटाक्ष

भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस सियासी अखाड़े में बदल गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर हो रही बयानबाज़ी ने विपक्षी पार्टी भाजपा को बड़ा मुद्दा दे दिया है। राजधानी भोपाल से भाजपा के पूर्व विधायक भी सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही बनायबाजी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की तुलना भस्मासुर से की है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस नेता भस्मासुर की तरह अलग अलग भूमिका में है।

प्रदेश की कांग्रेस की सरकार के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ नेताओ व मंत्रियों की विनोदवृति पर कोई लगाम लगा ही नही सकता है, सभी के सभी भस्मासुर की तरह अलग अलग भूमिका में है। इन सभी की इस वृत्ति को देखकर देश प्रदेश के सभी विवेकशील व मर्यादित समाज लज्जा का अनुभव कर रहे है।सभी अपनी अपनी वाक्चातुरी का दुरूपयोग करते हुये प्रदेश की जनता की भावनाओं पर प्रहार कर रहे है। कोई मंथरा की भाँति भ्रष्टाचार के कूबड़ को ढो रहे है तो कोई कैकेयी की तरह अपनो को दायित्ववान बनाने के षडयंत्र रच रहे है। किसी को प्रदेश के विकास करने मे कोई रूचि नही दिखायी देती है। सबकी अपनी अपनी ढपली, सबका अपना अपना राग… खुद के घर सजा रहे, गरीब और सामान्य के घरों मे लगा रहे है आग…

दरअसल, कांग्रेस नेताओ में लगातार आपसी झगड़ा सबके सामने आ गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। मंत्रियों पर तो लेन देन तक के आरोप लग रहे हैं। और यह आरोप कोई बाहर का नहीं बल्की कांग्रेस के भीतर मौजूद नेता ही लगा रहे हैं। केपी सिंह ने सरकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद लगातार एक के बाद एक नेता अलग अलग खेमेबाज़ी में बंटे हैं। जो अब अपने अपने नेताओंं के लिए फ्रांट पर आ कर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment