मनोरंजन

बेबी प्लानिंग को लेकर दीपिका पादुकोण का बयान, कहा- मैं और रणवीर दोनों बच्चे चाहते हैं…

 नई दिल्ली                                                                                  
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को अगले महीने 1 साल पूरे होने वाले हैं। शादी के बाद कई बार दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर आई है, लेकिन हर बार ये खबरें महज अफवाह साबित हुई। कई समय से अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी अफवाहों से परेशान दीपिका ने अब बेबी प्लानिंग को लेकर अपना बयान दिया है। दरअसल, हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, मैं और रणवीर बच्चे चाहते हैं, लेकिन अभी नहीं। रणवीर को भी मेरी प्रेग्नेंसी की अफवाह के बारे में पता है। लेकिन अभी हम दोनों अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैंय़

दीपिका ने आगे कहा, ये बहुत दुखद है कि समाज ने लोगों को इस परेशानी में डाल दिया है कि अगर आप इतने लंबे समय तक डेटिंग कर रहे हैं तो शादी कब करोगे और फिर बच्चे। हम अफवाहों से हैरान नहीं हैं। हमें बच्चों से बहुत प्यार है और हम बच्चे चाहते हैं, लेकिन हमें अभी अपने करियर पर बहुत ध्यान देना है। इस समय बच्चे पैदा करना उचित नहीं होगा। हम बच्चों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। 

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादी दी। दोनों की शादी की फोटोज के लिए फैन खूब तरसे थे क्योंकि दोनों ने इटली में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की थी और वहां मीडिया फोटोग्राफर्स आमंत्रित नहीं थे।
 

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही दोनों साथ में फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। फिल्म '83' में रणवीर, कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं तो दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इसके साथ ही दीपिका की एक और फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है और वो है फिल्म 'छपाक'। 'छपाक' में दीपिका, एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रही हैं। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment