देश

बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ सकती है मुलायम की बहू!

लखनऊ                                                                          
समाजवादी पार्टी ने लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव के लिए मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव का टिकट काट दिया है। अब उनके भाजपा से लखनऊ सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा के पास उनको चुनाव लड़ने का प्रस्ताव है। इस पर भाजपा को अभी निर्णय लेना है।

बताया जा रहा है कि अपर्णा लखनऊ कैंट में काफी समय से सक्रिय हैं और वह चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। चूंकि सपा से उनका टिकट कट चुका है और शिवपाल यादव की पार्टी उपचुनाव से बाहर है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस पार्टी से मैदान में आती हैं। विधानसभा उप चुनाव में 21 अक्तूबर को मतदान होगा और 24 अक्तूबर को नतीजे आ जाएंगे।
 
पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपर्णा जगह मेजर आशीष चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने शुक्रवार को दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कानपुर जिले की गोविंद नगर विधानसभा सीट से सम्राट विकास सपा प्रत्याशी होंगे। अपर्णा का टिकट कटने से पार्टी में खासी चर्चा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट दिया गया था। यहां अपर्णा ने भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से मुकाबला किया लेकिन जीत रीता बहुगुणा जोशी की हुई थी।
  
सपा धर्मेंद्र यादव को दे सकती है रामपुर का टिकट 
सपा धर्मेंद्र यादव को रामपुर से प्रत्याशी बना सकती है। रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सपा जीतने के लिए यह दांव खेलने की रणनीति बना रही है। यह सीट सपा के आजम खां के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। परिवार के सदस्य होने के साथ ही धर्मेंद्र यादव की संगठन में भी मजबूत पकड़ है। वह बदायूं से सांसद भी रहे हैं। हालांकि इस बार वह लोकसभा चुनाव हार गए थे।
 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment