बिहार में सरकारी स्कूल टीचर रूबी के मैथ पढ़ाने के तरीके के मुरीद आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट

पटना

 हमारे हाथ में भी कैलकुलेटर है। हम चाहें तो अपनी दस अंगुली की मदद से गणित में कैलकुलेशन को बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। शिक्षिका रूबी कुमारी के गणित पढ़ाने के रोचक तरीके का वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है। सात जनवरी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक पेज पर इसे अपलोड किया गया। इसके बाद इसका लिंक ट्विटर पर डाल कर रूबी के रोचक पढ़ाने के तरीके को साझा किया गया। इस वीडियो को अब तक एक लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने शेयर किया है। यह तीन लाख पहुंच चुका है।

 अब अभिनेता शाहरुख और र्मंहदा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने इसे रि-ट्वीट किया है। आनंद र्मंहद्रा के रि-ट्वीट को छह हजार लोगों ने रि-ट्वीट और एक लाख 83 हजार लोगों ने उसे देखा है। वहीं शाहरुख के रि-ट्वीट को 10 हजार से अधिक ने पसंद किया और दो हजार 313 लोगों ने रि-ट्यूट किया है। इसकी जानकारी बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय कुमार ने दी है।

 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment