बिलासपुर एमआईसी में विभागों का बंटवारा

बिलासपुर
महापौर रामशरण यादव ने मेयर इन कौंसिल के सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मेयर ने प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं, वहीं महत्वपूर्ण लोक स्वास्थ्य और स्वच्छता विभाग की जिम्मेदारी सीनियर पार्षद राजेश शुक्ला को दी है। इसके अलावा पहली बार पार्षद बने भरत कश्यप को जल और अजय यादव को लोक कर्म विभाग दिया गया है।

महापौर रामशरण यादव- नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा, सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य,संस्कृति पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग। भरत कश्यप-जल कार्य विभाग। राजेश शुक्ला – खाद्य,लोक स्वास्थ्य और स्वच्छता विभाग। अजय यादव -लोक कर्म विभाग। सुनीता नामदेव- अग्निशमन, विद्युत एवं विद्युत यांत्रिकी विभाग। पुष्पेंद्र साहू -राजस्व विभाग। संध्या तिवारी- महिला एवं बाल विकास विभाग। मनीष गढ़ेवाल- गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग। सीताराम जायसवाल- वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग। बजरंग बंजारे- पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग। विजय केशरवानी- शिक्षा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग। परदेशी राज- अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment