देश

बजट 2020: निर्मला बोलीं, केंद्र सरकार पर कर्ज घटा, 27 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला

नई दिल्ली

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पर कर्ज मार्च 2019 में घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 48.7 प्रतिशत रह गया। जबकि मार्च 2014 में यह 52.2 प्रतिशत था। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बजट का उद्देश्य सभी लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने का है। 27 करोड़ 10 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर सरकार काम करती है। 

 

निर्मला के बजट की 10 बड़ी बातें

1-वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें घटाने के बाद घरेलू वस्तुओं पर मासिक खर्च में चार प्रतिशत की बचत हुई है।

2- पुलिस विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय अपराध विज्ञान विश्वविद्यालय के गठन का प्रस्ताव

3- जिन किसानों के पास बंजर जमीन है, उस पर उन्हें सौर बिजली इकाइयां लगाने और अधिशेष बिजली सौर ग्रिड को बेचने में मदद की जाएगी 

4- नयी शिक्षा नीति जल्द घोषित की जाएगी। शिक्षा के लिए 99 हजार 300 करोड़ तथा कौशल विकास के लिए 3000 करोड़ रुपये।

5- 2025 तक दूध प्रसंस्करण क्षमता दोगुना कर 1०.8 करोड़ टन की जाएगी। मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार बढाने के लिए सागर मित्र योजना।

6-जिला स्तर पर बागवानी परियोजनाओं को महत्व, जैविक खेती के ऑनलाइन पोर्टल को मजबूत करेंगे। कृषि के लिए नाबार्ड 2020-21 में 15 लाख करोड़ का ऋण देगा।

7- स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 69 हजार करोड़ रुपए। टीबी हारेगा, देश जीतेगा – 2025 तक तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम होगा लॉन्च। जिला अस्पतालों में मेडिकल कालेजों की स्थापना के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद।

8- स्वच्छ भारत मिशन के लिए 12 हजार 300 करोड़ रुपये। कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए 2.83 लाख करोड़ का आवंटन

9-प्रधानमंत्री ऊजार् सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के तहत 20 लाख किसानों को सौर पंप मदद

10- वर्ष 2020-21 में 11,500 करोड़ रुपये हर घर जल योजना के लिए दिए जाएंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment