Feature देश मध्य प्रदेश

प्रमोद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मनाया स्थापना दिवस, गो ग्रीन की पहल को बनाए रखने का लिया प्रण

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली स्थित प्रमोद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 14 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाया। अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक डिजाइन वाले घरों को बनाने के लिए प्रमोद एसोसिएट्स ने गो ग्रीन की पहल को बनाए रखने के लिए भी प्रण लिया। कंपनी के निदेशक विवेक गुप्ता ने कहा कि जिन घरों को हम डिजाइन करते हैं वह गो ग्रीन उपक्रम के प्रमाण हैं।

प्रमोद कंस्ट्रक्शन कंपनी में गो ग्रीन की शुरुआत 35 साल पहले स्वर्गीय प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल घर बनाना है। कंपनी के निदेशक विवेक गुप्ता ने कहा, हम प्रकृति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। हम जानते हैं कि सभी के लिए सकारात्मक, आरोग्यजनक माहौल में घर बनाने से बेहतर कुछ नहीं है। हम घरों के आतंरिक और बाहरी हवा को स्वच्छ रखने के लिए प्राकृतिक स्थानों के साथ रहने की जगह को विकसित करते हैं, क्योंकि यह पहल हमारे लिए विशेष महत्व रखती है।

प्रमोद ग्रुप ने स्थापना दिवस पर कई जगहों पर पौधे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से प्रमोद ग्रुप के ऑफिस तक पर्यावरण के लिए यात्रा निकालने से हुई, जिसमें कई लोगों ने भाग लिया। इसके बाद पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाए रखने का प्रण लिया गया।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment